पैदल जा रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
जगदलपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

छत्तीसगढ़: जगदलपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को भानपुरी अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया है।