प्रशासन की सख्ती बाद भी जल रही पराली, चपेट में आने से महिला की मौत; जांच में जुटी पुलिस
घर से खेत देखने गई एक महिला परली में लगी आग की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरूप में एक महिला परली में लगी आग की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला घर से दोपहर 12 बजे से निकली हुई थी। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची और रात भर वह घर से बाहर रही। जब सुबह परिजनों और आसपास के लोगों ने खेतों में जाकर देखा तो महिला की जली हुई लाश खेत में पड़ी हुई थी। परली भी पूरी तरह जल गई थी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का नाम बुधनतीन बाई बताया जा रहा है।