Chhattisgarh: आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज, सीएम बघेल रायगढ़ जिले को देंगे 465 करोड़ की सौगात
रामलीला मैदान में आज से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव कार्यक्रम जारी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ राजगढ़ जिले को सीएम भूपेश बघेल 465 करोड़ रुपये की सौगात देंगे।

रायपुर/रायगढ़। रायगढ़ के रामलीला मैदान में आज से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज इसकी शुरुआत करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने इंडोनेशिया और कंबोडिया से टीम रायगढ़ पहुंची। कलाकारों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।