भूपेश बघेल के फर्जी एआई वीडियो के विरोध में कांग्रेस का ज्ञापन, अरुण वोरा भी रहे शामिल*

भूपेश बघेल के फर्जी एआई वीडियो के विरोध में कांग्रेस का ज्ञापन, अरुण वोरा भी रहे शामिल*

दुर्ग। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ा एक कथित एआई वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान अरुण वोरा ने कहा कि—

“सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा यह कथित एआई वीडियो न सिर्फ भ्रामक है, बल्कि सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को भी ठेस पहुँचाने वाला है।

कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की ओछी और असंवैधानिक राजनीति का कड़ा विरोध करती है। इस प्रकार की तकनीक का दुरुपयोग कर किसी की छवि धूमिल करने की कोशिश बेहद चिंताजनक है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच हो, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।”