दिनेश सिंह बने भाजपा प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक, सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

तीन दशकों से सेवा कार्यों में सक्रिय दिनेश सिंह की नियुक्ति पर भिलाई में सम्मान समारोह, समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

दिनेश सिंह बने भाजपा प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक, सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा दिनेश सिंह को प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर सामाजिक एवं राजनीतिक हलकों में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के लंबे अनुभव का परिणाम बताया जा रहा है।

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन सहाय की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा संगठन ने दिनेश सिंह को प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा के बाद भिलाई में उनके निवास पर सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समाजसेवी एवं भाजपा नेता मनोज ठाकरे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिनेश सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि दिनेश सिंह पिछले तीन दशकों से निरंतर सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं और अशासकीय संगठनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य करते रहे हैं।

भिलाई जिला एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज ठाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश सिंह का सामाजिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। वे अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े रहकर जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर प्रशांत क्षीरसागर, राजेंद्र सुंदरिया, किशोर कनोजे, बालूराम वर्मा, ओपी चौधरी, प्रशांत वर्मा, किरण सिंह, लक्ष्मण, दीपक मिश्रा, अनु मिश्रा, वेंकटेश राव, चौहान भोलूराम चंद्राकर, गजेंद्र प्रताप सिंह, सेलू तिरंगा युवा ब्रिगेड के पदाधिकारी, ओम क्षीरसागर, पियूष क्षीरसागर, रवि सोनी सहित अनेक सामाजिक संगठनों, सलूट तिरंगा संगठन, स्वामी विवेकानंद युवा समिति एवं भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने दिनेश सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।