युवक को लाठी से पीटा, फिर चाकू से कई वार किये, युवक की मौत ....दुर्ग में शरीर पर मिले गहरे जख्म के निशान.....

युवक को लाठी से पीटा, फिर चाकू से कई वार किये, युवक की मौत ....दुर्ग में शरीर पर मिले गहरे जख्म के निशान.....

 दुर्ग जिले में आपसी विवाद के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 20 साल शुभम बांदे के ऊपर चाकू से कई वार किए। उसे लहूलुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बोरसी भाटा वार्ड 50 में हुई है। यहां के निवासी शुभम बांदे टाइल्स लगाने का काम करता है। सोमवार की रात उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया कि उन युवकों ने शुभम को चाकुओं से गोद दिया। जब आसपास के लोंगो को इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

डॉक्टर ने बताया कि शुभम की बेरहमी से हत्या की गई है। पहले उसे आरोपियों ने लाठी से जमकर मारा, फिर चाकू से वार किया है। उसके शरीर पर चाकू घोंपने और डंडे से वार के कई निशान हैं।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पद्मनाभपुर थाना प्रभारी और सीएसपी दुर्ग पूरी टीम के साथ पहुंचे थे। एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने रातभर छापेमारी कर 4 संदेहियों को पकड़ा है। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।