ब्रेकिंग : 10 दिन में अडाणी के शेयर 56% गिरे:RBI बोला- कर्जदारों पर नजर; PM शाहबाज कर्ज के लिए बेरहम शर्तें मानने को मजबूर

ब्रेकिंग : 10 दिन में अडाणी के शेयर 56% गिरे:RBI बोला- कर्जदारों पर नजर; PM शाहबाज कर्ज के लिए बेरहम शर्तें मानने को मजबूर

24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप ऑफ कंपनीज को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट आने से पहले अडाणी एंटरप्राइजेज के एक शेयर की कीमत 3400 रुपए के करीब थी। शुक्रवार को इसका शेयर 1,531 रुपए पर बंद हुआ। बीते 10 दिन में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमतों में 56% की गिरावट हुई है। इस दौरान अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर्स भी 50% गिरे हैं।

उधर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि बैंकिंग सेक्टर लचीला और स्थिर है। इसके साथ ही RBI कर्जदारों पर लगातार नजर बनाए हुए है। हम बैंकिंग सेक्टर को मॉनिटर कर रहे हैं, हालांकि RBI ने अडाणी ग्रुप का नाम नहीं लिया। वहीं, हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

पाकिस्तान को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के 1.2 अरब डॉलर के कर्ज की जरूरत है। लेकिन IMF ने कर्ज की किश्त देने के लिए सख्त शर्तें लगाई हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अपनी आवाम के सामने सरकार की लाचारी जाहिर की। उन्होंने कहा- IMF ने जो शर्तें रखी हैं वो हमारी सोच से भी ज्यादा सख्त और खतरनाक हैं, लेकिन क्या करें? हमारे पास कोई और चारा भी तो नहीं है।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के देवघर में विजय संकल्प रैली करेंगे।
  2. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।
  3. 24 जनवरी को अडाणी एंटरप्राइजेज के एक शेयर की कीमत 3442 रुपए था। शुक्रवार को इसका शेयर 1,531 रुपए पर बंद हुआ। अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अडाणी एंटरप्राइजेज को सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से बाहर कर दिया। इसके बाद कंपनी के शेयर 35% तक गिर गए। हालांकि इसके बाद शेयर में ​रिकवरी आई और यह ​केवल ​​​2.19% की गिरावट के साथ 1,531 रुपए पर बंद हुए।

    निचले स्तर से शेयर में 50% की रिकवरी देखने को मिली। अडाणी ग्रुप में SBI और LIC का पैसा लगाने के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन स्थगित करनी पड़ी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले दुनिया के अमीरों में अडाणी चौथे नंबर पर थे। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडाणी फिलहाल 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

  4. 2. जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी, कहा- कड़ा फैसला लेने पर मजबूर न करें
    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 जजों की नियुक्ति के लिए 13 दिसंबर को केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। अदालत ने देरी पर नाराजगी जताई और सरकार से कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। हमें ऐसा स्टैंड लेने पर मजबूर न करें, जिससे परेशानी हो। दरअसल, एडवोकेट्स एसोसिएशन बेंगलुरु ने इस मामले में एक अवमानना याचिका लगाई थी।

    इस याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने ये बातें कही। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नियुक्ति की सिफारिशें अगले 5 दिन में मंजूर हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में जजों की सैंक्शन स्ट्रेंथ CJI समेत 34 है। फिलहाल 27 जजों के साथ काम हो रहा है। पांचों जजों के शपथ लेने के बाद यह संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी।

  5. कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला की सांसद परनीत कौर को सस्पेंड कर दिया है। परनीत पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। उन्हें पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यह कार्रवाई कैप्टन अमरिंदर के राज्यपाल बनने की चर्चा के बीच हुई है। अमरिंदर भाजपा की 83 मेंबर वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा हैं।

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने परनीत कौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी हाईकमान को शिकायत भेजी थी। इसी शिकायत के आधार पर कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DAC) के मेंबर सेक्रेटरी तारीक अनवर ने परनीत कौर को सस्पेंड करने से जुड़ा लेटर जारी किया।