होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, हटिया-एलटीटी के बीच स्पेशल ट्रेन के 2-2 फेरे

होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, हटिया-एलटीटी के बीच स्पेशल ट्रेन के 2-2 फेरे

होली के अवसर पर भारतीय रेलवे ने हटिया-एलटीटी-हटिया के बीच 2-2 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

रेलवे की ओर हटिया-एलटीटी-हटिया के बीच 2-2 फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। 08609 हटिया-एलटीटी स्पेशल हटिया से 2 व 9 मार्च को दो फेरे के लिए चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में 08610 एलटीटी-हटिया स्पेशल एलटीटी से 4 व 11 मार्च को चलेगी।

इन रूटों पर रूकेंगी ट्रेनें

यह ट्रेनें राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी।

रात 2.55 बजे रायपुर स्टेशन आएगी गाड़ी

गाड़ी 08609 02 व 09 मार्च को शाम 4.20 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन बिलासपुर होते हुए रात 2.55 बजे रायपुर स्टेशन आएगी। यहां से दुर्ग होते हुए तीसरे दिन रात 12.40 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी। विपरित दिशा की गाड़ी 08610 एलटीटी से 4 व 11 मार्च को 05.00 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन 6 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।

हटिया-एलटीटी-हटिया मार्ग पर होली स्पेशल ट्रेन

Hatia-LTT Holi Special: बता दें होली के मद्देनज़र हर साल बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों की ओर रुख करते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। इसी अतिरिक्त दबाव को देखते हुए Indian Railways समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। इस वर्ष भी यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-एलटीटी-हटिया मार्ग पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट आम बात होती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की मांग को संतुलित करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।