जशपुर में कथित विमान हादसे की खबर से हड़कंप, पहाड़ी इलाके में धुआं-आग देख मची अफरा-तफरी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से फैली क्रैश की चर्चा; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया—पेड़ों से टकराया विमान, कई हताहतों की आशंका
जशपुर। जिले के पहाड़ी इलाके में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में पहाड़ के ऊपर से धुएं का गुबार उठता और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इसके बाद यह खबर फैल गई कि क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान क्रैश हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके बाद मौके पर आग लग गई और घना धुआं उठने लगा। घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रशासनिक स्तर पर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दलों को मौके के लिए रवाना किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे और दुर्घटना का कारण क्या रहा। प्रशासन ने लोगों से अपुष्ट खबरों से बचने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।
suntimes 