टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में सीएम विष्णु देव साय ने की प्रार्थना

छत्तीसगढ़ की तरक्की और तीन करोड़ जनता की खुशहाली के लिए मांगी मंगलकामना, जापान-दक्षिण कोरिया प्रवास से निवेश संभावनाओं को गति देने की तैयारी

टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में सीएम विष्णु देव साय ने की प्रार्थना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध असाकुसा मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की जनता के सुख-समृद्धि और प्रदेश की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की।

टोक्यो (ए)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तीन करोड़ जनता के लिए खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना की। यह मंदिर टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल माना जाता है, जिसे शांति और सामर्थ्य का प्रतीक भी कहा जाता है।

मुख्यमंत्री इस समय जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक प्रवास पर हैं। उनका यह दौरा छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक और औद्योगिक विश्लेषकों का मानना है कि इस यात्रा से न केवल विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, उनकी प्राथमिकता प्रदेश को निवेश और उद्योग के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना है।