दुर्ग पुलिस कप्तान Dr. अभिषेक पल्लव को वीरता पदक: भारत सरकार ने जारी की मेडल पाने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों की सूची
दुर्ग पुलिस कप्तान Dr. अभिषेक पल्लव को वीरता पदक: भारत सरकार ने जारी की मेडल पाने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों की सूची

भिलाई। दुर्ग पुलिस कप्तान समेत छत्तीसगढ़ के अलग-अलग पुलिस अधिकारी व जवानों को मेडल मिलेगा। भारत सरकार ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए मैडल का ऐलान कर दिया है। एडीजी विवेकानंद को प्रेसिडेंट और दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को वीरता पदक मिलेगा। कुल 18 अफसरों और जवानों को पदकों का ऐलान किया गया है।
गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले पुलिस मेडल्स का ऐलान हो गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए इस बार IPS अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से 7 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। जिन 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए पदकदिया जाना है उसमें दुर्ग के मौजूदा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी शामिल है। अभिषेक पल्लवने दंतेवाड़ा SP रहते नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए थे। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर अश्वनी सिन्हा, यशवंत साहू, उसुरू राम कोर्राम, एपीसी दिवंगत कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।