Bhilai News: अटल उद्यान में अटल जी की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद | Latest News | News18 MP CG

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई कैंप के रविदास नगर स्थित अटल उद्यान में रविवार को जमकर बवाल हुआ। यहां अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जानी थी, सांसद विजय बघेल भी पहुंच गए थे, तभी कांग्रेसियों ने मोहल्लेवालोें के साथ मिलकर विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेसी पार्षद का कहना था कि अटल उद्यान में उन्होंने बच्चों के लिए झूला लगाने का प्रस्ताव निगम में दिया है। प्रतिमा लगाने से बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं बचेगी। विरोध इतना बढ़ा कि स्थिति कांग्रेस वर्सेस भाजपा वाली हो गई। naidunia शुरू में छावनी थाने का बल ही मौके पर मौजूद था। सांसद विजय बघेल के पहुंचते ही भाजपा के लोग भी बड़ी संख्या में अटल उद्यान पहुंच गए। इधर कांग्रेसी पार्षद मन्नान गफ्फार खान के समर्थन में भी भीड़ जुटने लगी। दोनों पक्षों में हाथपाई व धक्का मुक्की की नौबत आ गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने अटल उद्यान से 200 मीटर दूर तक प्रतिबंधित एरिया घोषित कर दिया। पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेसी पार्षद तथा मोहल्ले के लोगों को जवाहर मार्केट की तरफ भेज दिया। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होने लगी। स्थिति लाठी चार्ज की आ गई थी, पर पुलिस ने संयम से काम लिया। माहौल ना बिगड़े इसलिए दोनों पक्षों को लगातार समझाइश दी जाती रही। naidunia कांग्रेसियों तथा मोहल्लेवालों के विरोध को देखते हुए सांसद विजय बघेल भी वहीं जमकर बैठ गए। उन्होंने अपना सारा कार्यक्रम रद कर दिया। शाम साढ़े चार बजे अटल उद्यान में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जा सकी। आयोजक समिति के सदस्य राजेश सिंह का कहना है कि जब से अटल उद्यान बना है तब से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। हमने साल भर पहले से अटल बिहारी की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उसके बाद भी कांग्रेसियों द्वारा विरोध किया जाना भारत रत्न अटल जी का अपमान है। naidunia वहीं पार्षद मन्नान खान ने कहा कि उनके द्वारा इस उद्यान में बच्चे के लिए झूला लगवाने की योजना है। बच्चों के खेलने के लिए यहां जगह नहीं है। प्रतिमा लगाए जाने से जगह ही नहीं बचेगी। इस जगह का राजनीतिक तौर पर इस्तमाल किया जा रहा है। इसलिए हमारे द्वारा विरोध किया गया, और विरोध जारी रहेगा।