दोबारा मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के घर फिर गूंजेगी किलकारी

दोबारा मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के घर फिर गूंजेगी किलकारी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दोबारा मां बनने वाली हैं और इस खुशखबरी से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये खबर अपने करोड़ों चाहने वालों के साथ शेयर की कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बता दें, दीपिका ने इस खास पल को अपने फैंस के साथ बांटने में कोई देरी नहीं की। जैसे ही उन्होंने ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, पलभर में बधाइयों का तांता लग गया। फैंस से लेकर फिल्म जगत तक हर तरफ से इस दंपती को प्यार और शुभकामनाएं मिलने लगीं।

दरअसल, रणवीर और दीपिका पहले भी माता-पिता बन चुके हैं। अब दूसरे बच्चे के आगमन की खबर ने इस परिवार की खुशी को और दोगुना कर दिया है।