पशु तस्करी में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी एवं वाहनों की जप्ती
बिलासपुर। दिनांक 10.09.2025 को थाना रतनपुर में मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से रतनपुर की ओर आ रहे एक आयशर वाहन क्रमांक CG 04 PT 8078 में बिना चारा-पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा है।
सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई कर उक्त वाहन से कुल 17 नग मवेशी (जिसमें 02 नग भैंसे मृत अवस्था में पाए गए) कीमती लगभग ₹5,95,000/- तथा वाहन कीमती लगभग ₹10,00,000/- को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) द्वारा मामले में "एंड-टू-एंड" कार्रवाई करने के निर्देश पर, फरार अन्य आरोपियों की सतत तलाश की जा रही थी।
पूर्व में जप्त वाहन के स्वामी गुरूवेन्द्र नागरची द्वारा अपने वाहन का उपयोग पशु तस्करी में करने और छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा के बूचड़खानों तक पशु पहुँचाने की जानकारी प्राप्त होने पर, थाना रतनपुर की पुलिस टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी थी
सूचना मिलने पर कि आरोपी गुरूवेन्द्र नागरची उद्धवन, कोमना, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) में है, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम ओडिशा रवाना की गई। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 वाहन (01 पिकअप एवं 02 माजदा वाहन) को भी जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. गुरूवेन्द्र नागरची पिता गौकरण नागरची उम्र 29 वर्ष निवासी हसदा थाना अभनपुर, जिला रायपुर हाल मुकाम कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन जिला रायपुर छ0ग0 ।
उक्त कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सउनि दिनेश तिवारी, प्र0आर0 दिनेश कांत, आर. हितेन्द्र लोनिया ,आर.महादेव कुजूर,आर. योगेश पांडे,आर.अविनाश शर्मा,आर.मुकेश सूर्यवंशी,आर.पृथ्वीराज सिंह का विशेष योगदान रहा।
suntimes 