पूर्व CM बघेल बोले- मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए.. मनरेगा, गैस, महंगाई के मुद्दे पर विधानसभा घेराव

पूर्व CM बघेल बोले- मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए.. मनरेगा, गैस, महंगाई के मुद्दे पर विधानसभा घेराव

मनरेगा बचाओ संग्राम, गैस, महंगाई, रोजगार समेत अन्य मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की कोशिश की। इस दौरान भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला..

मनरेगा बचाओ संग्राम सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक मंच पर एकजुट होकर सरकार पर हमला बोला। घेराव से पहले भारत माता चौक पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई विधायक, पूर्व मंत्री सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मोदी सरकार पर बोला हमला

केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश में आम आदमी को गैस सिलेंडर तक नहीं मिल रहा है और कीमतें ढाई हजार रुपये तक पहुंच गई हैं। 56 इंच की बात करने वाली सरकार आज किसानों को डीएपी खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। मोदी सरकार हर मुद्दे पर फेल हो रही है। ऐसे में मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए।

रोजगार, महंगाई और गरीबों के अधिकारों को लेकर भी भूपेश बघेल ने कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को रोजगार और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया, जबकि वर्तमान सरकार इन अधिकारों को कमजोर करने में लगी है।

गरीबों के अधिकार को किया खत्म

उन्होंने कहा कि “गरीबों के मूलभूत अधिकारों को खत्म किया जा रहा है और उनके मुंह से निवाला छीनने का काम किया जा रहा है। मनरेगा जैसी योजना को कमजोर कर दिया गया है।” भूपेश बघेल ने आगे कहा कि मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए। पहली बार पहलगाम गए तो आम लोगों की हत्या हो गई। इजरायल गए तो विश्व युद्ध शुरू हो गया।

सचिन पयलट बोले- पुलिस की नाक के नीचे से की जा रही अफीम की खेती

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने अफीम की खेती को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि पुलिस के नाक के नीचे से अफीम की खेती की जा रही है। वहीं खुलासे होने पर सरकार ने मजबूरी में करवाई कर रही है। इसके अलावा प्रदेश में धान की खरीद में हज़ारों करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। घुसपैठ हो रहा है, बांग्लादेशी आ गए हैं। वहीं कांग्रेस के नेताओं को जेल में डाल रहे हो। कड़वे शब्द हमें भी आता है। हम हर चीज की राजनीति नहीं करते हैं। इजराइल अमेरिका, ईरान युद्ध को लेकर कहा कि अगर अभी अटल बिहारी की सरकार होती तो अमेरिका की बात नहीं सुनती। राहुल गांधी बार बार सरकार को चेता रही है। सचिन पायलट ने दावा किया है ढाई साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इन मार्गों से करें सफर

-पंडरी की ओर से आने-जाने वाले शांतिनगर से मधु पिल्ले चौक होकर आईजी ऑफिस गली से शंकर नगर की ओर आवागमन करें।

-आनंद नगर चौक से कैनाल रोड होकर पंडरी की ओर आने-जाने वाले आनंद नगर चौक- भगत सिंह चौक- आंबेडकर चौक-ऑक्सीजोन होते हुए आवागमन कर सकेंगे।