बलौदाबाजार में उफनती नदी पार करते मिनी ट्रक का वीडियो वायरल: 30-40 लोग सवार
बस्तर में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार, मध्य और उत्तरी हिस्सों में मानसून की वापसी संभव
बलौदाबाजार। अमेठी गांव में महानदी पर बने एनीकट के ऊपर से बहते पानी के बीच एक मिनी ट्रक गुजरता नजर आया। वाहन में करीब 30-40 लोग सवार थे और उस समय एनीकट पर लगभग दो फीट तक पानी बह रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मौसम सामान्य, लेकिन बस्तर में बारिश जारी
छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने सोमवार को किसी भी जिले के लिए विशेष अलर्ट नहीं जारी किया है। प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य और उत्तरी हिस्सों में मानसून की वापसी जल्द होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे की बारिश और तापमान
राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 40 मिमी बारिश नानगुर में रिकॉर्ड की गई। तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अक्टूबर में अब तक 109% अधिक बारिश
इस बार अक्टूबर में सामान्य से 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस साल अब तक 59.1 मिमी बारिश हो चुकी है।
suntimes 