विकी कौशल ने पंजाबी म्यूजिक के बादशाह गुरदास मान के साथ शेयर की फोटोज, फैंस भी हुए कायल

विकी कौशल ने पंजाबी म्यूजिक के बादशाह गुरदास मान के साथ शेयर की फोटोज, फैंस भी हुए कायल

विक्की कौशल अपने बचपन के ऑल टाइम फेवरेट गुरदास मान से मिले और उन्हें 'GOAT' (Greatest Of All Time) कहा। उनका ये इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया है और इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

छावा' एक्टर विकी कौशल ने हाल ही में पंजाबी म्यूजिक के दिग्गज गायक गुरदास मान साहब से मुलाकात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बचपन से गुरदास मान के गानों पर बड़े हुए हैं। उनकी मौजूदगी से बहुत कुछ सीखा है। विकी ने उन्हें GOAT (Greatest Of All Time) बताया और कहा कि उनके साथ हर पल आशीर्वाद जैसा लगता है। उन्होंने गुरदास मान साहब को हमेशा का फैन और आभारी रहने की बात कही।

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स और अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। विकी कौशल की ये इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गुरदास मान साहब की लोकप्रियता और विकी का सम्मान देखकर सब प्रभावित हैं।