विधानसभा में आज गरमा सकता है माहौल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, मंत्रियों को देना होगा जवाब…
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को 11वां दिन है। आज सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को 11वां दिन है। आज सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की ओर से विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे, जिनका जवाब संबंधित मंत्री देंगे। ऐसे में सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
प्रश्नकाल में मंत्रियों से पूछे जाएंगे सवाल
सत्र के दौरान प्रश्नकाल में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। विपक्ष की ओर से खाद्य वितरण व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास योजनाओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर सवाल उठाए जाने की संभावना है।
राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयक की सूचना
सदन की कार्यवाही के दौरान राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी। इस विषय पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा में विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इन मुद्दों पर भी सदन में चर्चा हो सकती है।
याचिकाओं की होगी प्रस्तुति
आज की कार्यवाही में विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इन याचिकाओं के माध्यम से विभिन्न समस्याओं और मांगों को सदन के सामने रखा जाएगा।
अनुदान मांगों पर होगी चर्चा
इसके अलावा सदन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर भी सदन में विस्तार से विचार-विमर्श होने की संभावना है।
suntimes 