वृंदा नगर स्कूल परिसर में पौधरोपण, बच्चों और स्कूल प्रबंधन ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लगातार बारिश के बीच आर्टकॉम ‘हर आंगन एक पेड़’ टीम ने रोपे पौधे, लोहे की जाली से किया सुरक्षित; बच्चों को पौधों की देखभाल और पेड़ कटाई के विरोध की दिलाई शपथ

वृंदा नगर स्कूल परिसर में पौधरोपण, बच्चों और स्कूल प्रबंधन ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

भिलाई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आर्टकॉम ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान की टीम ने रविवार को वृंदा नगर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के सुरक्षित परिसर में पौधरोपण किया। लगातार बारिश के बावजूद अभियान से जुड़े सदस्यों, स्कूल प्रबंधन, बच्चों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ पौधरोपण में भाग लिया। रोपे गए पौधों को लोहे की जाली लगाकर संरक्षित किया गया तथा उपस्थित लोगों को पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया।

आर्टकॉम ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार सुबह 9 बजे टीम पौधरोपण के लिए वृंदा नगर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला पहुंची। स्कूल प्रबंधन द्वारा पिछले कई सप्ताह से परिसर में पौधरोपण की मांग की जा रही थी, जिसे अभियान की टीम ने पूरा करते हुए विभिन्न पौधों का रोपण किया।

बारिश के बीच आयोजित इस अभियान में स्कूल के जागरूक बच्चों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रीमती मधु शुक्ला, श्री महेश नारायण, श्री सुशील तिवारी, श्री शंभू कुशवाहा, फुलेश्वरी यादव सहित अन्य लोगों ने अभियान से जुड़कर पौधरोपण किया। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उनके चारों ओर लोहे की जाली भी लगाई गई, ताकि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर आर्टकॉम ‘हर आंगन एक पेड़’ की वरिष्ठ सदस्य शारदा गुप्ता ने उपस्थित बच्चों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से पौधों को नियमित रूप से पानी देने, उनकी देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखते हुए पेड़ बनने तक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही कहीं भी पेड़ों की अवैध कटाई दिखाई देने पर उसका विरोध करने तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में आर्टकॉम ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान के संरक्षक करमजीत सिंह, गुरुनाम सिंह, मेघा कौर, कन्हैया सोनी, मदन सेन, बंटी नाहर, शारदा गुप्ता, रविन्द्र देवांगन, अमिताभ भट्टाचार्य, पुष्पा भट्टाचार्य, सीपी सिंह, श्री राम, संतोष जायसवाल, भास्कर तिवारी, सुभाष शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अभियान से जुड़े सदस्यों ने कहा कि पौधा लगाना केवल शुरुआत है, उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करना समाज की सामूहिक जिम्मे

दारी है। स्कूल जैसे परिसरों में पौधरोपण से बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित होती है।