सरदार कुलवंत सिंह बने गुरुद्वारा बेबे नानकी जी के नए प्रधान

सिख पंचायत की सहमति से हुआ चयन, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में हुई अरदास; नई कमेटी दो साल तक करेगी कार्य

भिलाई के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारा बेबे नानकी जी में प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद पर सरदार कुलवंत सिंह को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। सिख पंचायत भिलाई-दुर्ग की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया, जहां अरदास के साथ नई जिम्मेदारी को विधिवत स्वीकार किया गया।

भिलाई। गुरुद्वारा बेबे नानकी जी सेक्टर-11 में रविवार को एक विशेष आयोजन के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान के रूप में सरदार कुलवंत सिंह को नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन की दो वर्ष पूर्ण होने के पश्चात की गई।

समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई-दुर्ग के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह चहल ने की। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अरदास करवाई और नव-नियुक्त प्रधान सरदार कुलवंत सिंह को सिरोपाओ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिख पंचायत एवं सिख यूथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सिख पंचायत महासचिव सरदार गुरनाम सिंह ने जानकारी दी कि नवगठित प्रबंधक कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा तथा आगामी पांच दिनों के भीतर नई कमेटी की सूची सिख पंचायत को सौंप दी जाएगी।

इस पावन अवसर पर सिख पंचायत के वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह गांधी, पलविंदर सिंह रंधावा, जसबीर सिंह सैनी, हरभजन सिंह चहल, बलदेव सिंह, तेजिंदर सिंह हुंदल, गुरमीत सिंह चहल, अमरजीत सिंह बल, हरपाल सिंह हैप्पी, बलजिंदर सिंह कलेर, हरपाल सिंह कमल, सरूप सिंह, पुष्पक सिंह गिल, बलविंदर सिंह काला, बलविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह कोक, गुरप्रीत सिंह वाधवा, अजित सिंह काले, राजेंद्र सिंह अरोड़ा, गुरनाम सिंह सहित कई गणमान्य सिख श्रद्धालु उपस्थित थे।