सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर IT की कार्रवाई, जुनवानी की सूर्या रेजिडेंसी में किया सील

मुनादी के बाद आयकर टीम ने मकान को किया सील, तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई

सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर IT की कार्रवाई, जुनवानी की सूर्या रेजिडेंसी में किया सील

भिलाई। आयकर विभाग ने कोयला घोटाले से जुड़े कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से संबंधित बताए जा रहे मकान के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की टीम जुनवानी स्थित सूर्या रेजिडेंसी पहुंची और मुनादी कराने के बाद मकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

भिलाई के जुनवानी इलाके में स्थित सूर्या रेजिडेंसी में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित मकान को सील करने की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई से पहले ढोल के साथ मुनादी कराई गई।

जानकारी के मुताबिक, यह मकान कोयला घोटाले से जुड़े कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से संबंधित बताया जा रहा है। बताया गया है कि मकान की रजिस्ट्री मनीष उपाध्याय के नाम पर कराई गई थी।

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में आयकर विभाग ने मकान को सील किया। कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ और गतिविधियों को लेकर चर्चा बनी रही।