4 दिनों से बारिश नहीं...बढ़ी गर्मी और उमस.....दिनभर धूप से 33 डिग्री पहुंचा तापमान....

4 दिनों से बारिश नहीं...बढ़ी गर्मी और उमस.....दिनभर धूप से 33 डिग्री पहुंचा तापमान....

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बरसात के मौसम में भी गर्मी जैसे हालत हो गए हैं। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। दिन और रात में कूलर-एसी चलाकर लोग घरों में रह रहे हैं। इसका कारण पिछले चार दिनों से जिले में बारिश ना होना और दिन में धूप निकलना बताया जा रहा है। मंगलवार का दिन भी दुर्ग जिले में नो रेनी डे जैसा गुजरा। यहां सुबह से आसमान साफ रहे और सुबह बजे से ही धूप निकली हुई थी। शाम चार बजे तक तेज धूप रहने से तापमान भी सामान्य से 3.5 डिग्री तक अधिक हो गया। हवा ना चलने और धूप के चलते गर्मी और उमस काफी बढ़ गई। इससे लोग दिन भर घर या बाहर पसीना पोछते नजर आए। 

लगातार चार दिनों से तेज धूप और बारिश ना होने से तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेंटीग्रेट तक बढ़ गया। यह दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेंटीग्रेट से बढ़कर 33.5 पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 23.6 से बढ़कर 24.2 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। रायपुर मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए संभावना जताई है कि दुर्ग जिले में अधिकांश रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह हल्की बारिश होगी तो अधिकांश जगह आंधी या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अगर 14 अगस्त को भी बारिश नहीं हुई धूप खिली रही तो यहां गर्मी और तेज बढ़ेगी।

दुर्ग जिले में अब तक की बारिश की बात करें तो यहां सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक की स्थिति में जिले में 633.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन यहां मात्र 529.7 मिमी ही बारिश हुई है। हालाकि ये स्थिति नार्मल जैसी है। जिले में 1 जून से 10 अगस्त तक बारिश की बात करें तो सबसे अधिक बारिश पाटन तहसील में हुई है। जिले में तक 484.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 814.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 332.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 402.0 मिमी, तहसील बोरी में 400.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 427.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 527.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 10 अगस्त को तहसील बोरी में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।