CSK से हार के बाद मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स, जानें अब कैसे टॉप-4 में पहुंच सकती है टीम

CSK से हार के बाद मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स, जानें अब कैसे टॉप-4 में पहुंच सकती है टीम

CSK से हार के बाद अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की राह हुई मुश्किल। क्या KL राहुल और अक्षर की जोड़ी करा पाएगी वापसी? जानिए पूरा समीकरण।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सफर अब उस मोड़ पर आ गया है जहां एक भी गलती का मतलब है, सीधा टूर्नामेंट से बाहर। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने ही घर (कोटला मैदान) में मिली 8 विकेट की करारी हार ने कप्तान अक्षर पटेल की टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। बल्लेबाजी में सुस्ती और प्रेशर न झेल पाने की वजह से दिल्ली अब एलिमिनेशन की कगार पर खड़ी है।

क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

दिल्ली की हालत अभी काफी नाजुक है। 10 मैचों में से सिर्फ 4 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल पर 7वें पायदान पर खड़ी है। 6 हार के कारण टीम के खाते में केवल 8 अंक हैं, लेकिन उससे भी बड़ी चिंता का विषय उनका नेट रन रेट (NRR) है। -0.949 का यह नकारात्मक रन रेट दिल्ली के लिए सबसे बड़ा कांटा बन सकता है। अगर लीग के अंत में अंक बराबर भी हुए, तो यह खराब रन रेट उन्हें टूर्नामेंट की रेस से बाहर करने के लिए काफी है।

अक्षर पटेल के सामने बड़ी चुनौती

कप्तान अक्षर पटेल के सामने अब पहाड़ जैसी चुनौती है। दिल्ली के पास केवल 4 मैच बचे हैं और समीकरण बिल्कुल साफ है, अगर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना है, तो 4 में से 4 मैच जीतने होंगे ताकि टीम 16 अंकों तक पहुंच सके। यदि टीम 3 मैच जीतती है और 14 अंकों पर रुकती है, तो मामला किस्मत और नेट रन रेट (NRR) के भरोसे लटक जाएगा। लेकिन, यहां से एक भी हार दिल्ली के प्लेऑफ के सफर पर आधिकारिक तौर पर फुल स्टॉप लगा सकती है।

हार की असली वजह है ये

कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल खुद बल्ले से संघर्ष करते दिखे हैं और KL राहुल की धीमी पारी ने टीम की रफ्तार रोक दी। गेंदबाजी में कुलदीप यादव जैसे मैच विनर का महंगा साबित होना दिल्ली के लिए खतरे की घंटी है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम का गलत इस्तेमाल भी टीम पर भारी पड़ा है।

आने वाले मुकाबले (Schedule)

तारीख मुकाबला स्थान

8 मई vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)

11 मई vs पंजाब किंग्स (PBKS) धर्मशाला

17 मई vs राजस्थान रॉयल्स (RR) दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)

24 मई vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कोलकाता (ईडन गार्डन्स)