छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट, बलरामपुर 3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट, बलरामपुर 3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर के हालात हैं। मौसम विभाग ने दुर्ग समेत 12 जिलों अगले 3 दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर है। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं बस्तर के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। 

रायपुर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। नगर निगम ने शहर में अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। आउटर के वार्डों में खासतौर पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। शनिवार को रायपुर में रात का तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई। अधिकतम तापमान 27.6 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

रायपुर में ठंड से बचने के लिए लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन, भाठागांव अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, अंबेडकर अस्पताल, खमतराई, आमानाका, संतोषी नगर, पचपेड़ीनाका, डंगनिया बाजार, दलदल सिवनी मोवा ओवरब्रिज के नीचे, मोतीबाग चौक, शंकरनगर चौक, खम्हारडीह सहित शहरभर में अलाव जलाए गए हैं।