छात्रों को अंतरिक्ष, स्पेस, ब्लैक होल, गुरुत्वाकर्षण, तारामंडल और अंतरिक्ष के क्षेत्र में हो रहे नए-नए प्रयोग, सेटेलाइट, दूरसंचार, सुरक्षा, खोज, रिसर्च के बारे में बताया

बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा में अंतरिक्ष यान अभियान के अंतर्गत बच्चों को अंतरिक्ष से जुड़ी बातों को बताने विभिन्न स्पेस के मॉडल लेकर शनिवार को टीम पहुंची। टीम के द्वारा छात्रों को अंतरिक्ष, स्पेस, ब्लैक होल, गुरुत्वाकर्षण, तारामंडल और अंतरिक्ष के क्षेत्र में हो रहे नए-नए प्रयोग, सेटेलाइट, दूरसंचार, सुरक्षा, खोज, रिसर्च के बारे में बताया गया।
अंतरिक्ष विशेषज्ञ रत्नेश मिश्र ने इस क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को इस विषय में सोचने से नई-नई खोज में मदद मिलेगी। विशेषज्ञ मानवी धवन ने बच्चों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों के जवाब दिए और बच्चों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सोचने से हम आगे बढ़ते हैं। उन्होंने स्पेश मॉडल के अपने आठ साल के अनुभव को साझा किया।
सुभाष देवांगन ने मंडल के विभिन्न पार्ट की उपयोगिता के बारे में बच्चों को बताया। चंद्रयान के संबंध में प्रश्न किए, जिसका बच्चों ने जवाब दिया। कार्यक्रम के दौरान इस अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के बारे डॉ. अखिलेश तिवारी ने संक्षेप में प्रकाश डाला और बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर धनंजय, मनोज, विजय तिवारी सहायक के रुप में उपस्थित रहे। बच्चों ने मन में उठ रहे अंतरिक्ष के बारे में कई प्रश्न पूछे, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जय कौशिक ने किया। प्रभारी प्राचार्य आरके दुबे ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान सुमन शुक्ला, रेखा दुबे, सरिता सांडिल्य, हिमांशु पुनवा, रजनीगंधा बेहार, सुमन राय, सविता त्रिवेदी, इंदु शर्मा, ज्योति सूर्या, कृष्णा तिवारी, रामकुमार सोनी, दुर्गेश नंदिनी सिंह, भाग्यश्री मंगरुलकर, नर्मदा, द्वारिका सिंह राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे।