दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस और नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस इन तिथियों को रहेगी रद्द

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस और नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस इन तिथियों को रहेगी रद्द

रायपुर। अधोसंरचना विकास व गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन हेतु उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-डोमिंगढ़ स्टेशन में तीसरी लाइन कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियाँ:-
दिनाँक 24 सितम्बर 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनाँक 26 सितम्बर 2025 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनाँक 25 सितम्बर 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनाँक 27 सितम्बर 2025 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।    

  

कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य नवरात्रि फेस्टिवल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

आज से शुरू हुए नवरात्रि पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें सुगम व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य नवरात्रि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 06883/06884 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) नवरात्रि फेस्टिवल स्पेशल दिनाँक 25 सितम्बर 2025 से 03 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव दोनों दिशाओं में सभी स्टेशनों में दिया गया 

गाड़ी संख्या 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा मेमू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05 बजे रवाना होगी तथा 19.30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06884 कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) मेमू, कोरबा स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05.30 बजे रवाना होगी तथा 19.30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन पहुंचेगी।