पहली बार मां महामाया के दरबार में हुई पुलिस स्टार सेरेमनी, ADG अमित कुमार ने एसएसपी रजनेश सिंह के कंधे पर लगाया स्टार

पहली बार मां महामाया के दरबार में हुई पुलिस स्टार सेरेमनी, ADG अमित कुमार ने एसएसपी रजनेश सिंह के कंधे पर लगाया स्टार

बिलासपुर। ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर में शुक्रवार 21 मार्च का दिन खास बन गया, जब बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रमोशन मिला। लेकिन यह कोई आम प्रमोशन नहीं था यह महामाया माता के दरबार में हुआ, जहाँ एडिजी (इंटेलिजेंस) अमित कुमार ने उन्हें बैच और स्टार पहनाकर सम्मानित किया।

धार्मिक नगरी में पहली बार माँ महामाया के साक्षी में पुलिस स्टार सेरेमनी: रतनपुर की धरती ने पहली बार देखा जब किसी पुलिस अधिकारी का प्रमोशन सीधा महामाया मंदिर के प्रांगण में हुआ। माँ महामाया के दर्शन और पूजन के बाद, पूरे विधि-विधान से एडिजी अमित कुमार ने एसएसपी रजनेश सिंह को बैच और स्टार पहनाए। इस ऐतिहासिक मौके पर रतनपुर के मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एसएसपी बनने पर रजनेश सिंह को एएसपी अर्चना झा ने दी बधाई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं उदयन बेहार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने रजनेश सिंह को गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर एएसपी अर्चना झा ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। पुलिस विभाग में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है।

इस गौरवशाली समारोह में कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान, महामाया मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा और रतनपुर पुलिस बल के कई अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

स्टार सेरेमनी खत्म होते ही रतनपुर में जश्न का माहौल बन गया। एसएसपी बने रजनेश सिंह को मंदिर परिसर में अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और माँ महामाया का आशीर्वाद लेकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभेच्छाएँ प्रकट कीं।

रतनपुर की धार्मिक धरा पर हुआ यह आयोजन बिलासपुर पुलिस विभाग के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।