पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में छा गईं प्रियंका चोपड़ा:सिटाडेल के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में पहुंचीं देसी गर्ल, लुक देख फैंस बोले- स्टनिंग
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉस एंजिल्स में अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में सीरीज का प्रीमियर LA में रखा गया जहां प्रियंका ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा,' ये बहुत खूबसूरत लग रही हैं'। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'स्टनिंग'।
रोम पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा
बीते दिनों रोम में सिटाडेल का प्रीमियर रखा गया था। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ इवेंट शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी और इसे एक फर डिटेलिंग शॉल के साथ स्टाइल किया था। इवेंट की कुछ फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।
जासूस के रोल में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
बता दें, प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही इस सीरीज में एजेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं। सिटाडेल' में प्रियंका के अलावा लेस्ली मैनविल, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।