पेड़ पर फंदे से लटकती मिली प्रेमी-जोड़े की लाश:दोनों के मुंह और नाक से बह रहा था खून, हत्या कर लटकाए जाने की आशंका

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली प्रेमी-जोड़े की लाश:दोनों के मुंह और नाक से बह रहा था खून, हत्या कर लटकाए जाने की आशंका

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में प्रेमी-जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती पाई गई है। दोनों के मुंह से खून भी बह रहा था। इसलिए पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। लाश करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान है। दोनों आमदीपारा के रहने वाले थे। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी फिर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

गरियाबंद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द इस मामले का खुलासा होगा। रायपुर जिले में 21 दिन पहले फांसी के फंदे पर भाभी और उसके देवर की लाश मिली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद अब दोनों ने जान दे दी है। दोनों गुरुवार रात को खाना खाकर घर से निकले थे। फिर लौटे ही नहीं है। कोंडागांव जिले में एक महीने पहले एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली थी। गांव के जंगल में महुआ के पेड़ में एक ही फंदे से लटक कर दोनों ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ एक ही जगह मजदूरी का काम करते रहे