ब्रेकिंग : इंडस्ट्रियल एरिया की बंसल ब्रदर्स फैक्ट्री में अचानक लगी आग... लाखों का माल जलकर स्वाहा...

भिलाई। बन्सल ब्रदर्स इंडस्ट्रीयर एरिया नंदिनी में आज दोपहर 1.30 बजे के आसपास आगजनी की घटना हुई। इस फैक्ट्री में लेबर द्वारा ढलाई का कार्य किया जा रहा था। बंसल ब्रदर्स के संचालक से बातचीत में बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। लाखों के माल का नुक्सान हुआ है। आग लगने की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।