भोटेकोशी में सैलाब से नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही: 178 मौतें, 1,500 लापता; 21 भारतीयों को बचाया

ल्हेंदे खोला में पहाड़ गिरने से उठा मलबे का सैलाब, 300 से ज्यादा भारतीय अब भी लापता; तिब्बत में 550 लोगों का सुराग नहीं

भोटेकोशी में सैलाब से नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही: 178 मौतें, 1,500 लापता; 21 भारतीयों को बचाया

काठमांडू (ए)। नेपाल-तिब्बत सीमा पर पहाड़ टूटकर नदी में गिरने के बाद आई बाढ़ ने बड़े इलाके में तबाही मचा दी। भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी और मलबे की चपेट में आने से नेपाल में 175 और तिब्बत में 3 लोगों की मौत हुई है। करीब 1,500 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। नेपाल में 300 से अधिक भारतीयों के भी लापता होने की बात कही गई है। राहत दल लगातार प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

नेपाल के उत्तरी हिस्सों में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ के बाद भारी जान-माल के  नुक़सान की आशंका जताई गई है. बाढ़ में कई गांव बह गए और एक पनबिजली ...

116 लोगों को सुरक्षित निकाला

नेपाली सेना ने रसुवा जिले के टिमुरे इलाके में अभियान चलाकर 116 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें 95 नेपाली नागरिक और 21 भारतीय शामिल हैं। लगातार खराब मौसम और कई जगह रास्ते टूटने से राहत अभियान प्रभावित हो रहा है।

बह गए इंसान, घर-सड़क तबाह... नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 24 घंटे में  कितना

पहाड़ गिरा और नदी ने बदला रुख

ल्हेंदे खोला नदी में पहाड़ का बड़ा हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ आ गिरा। इससे नदी में अचानक पानी और मलबे का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते भोटेकोशी नदी ने विकराल रूप ले लिया। तेज बहाव अपने रास्ते में आने वाले घरों और अन्य निर्माणों को बहाता चला गया।

30 फीट तक ऊंची लहरें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाढ़ के दौरान पानी और मलबे की तेज धार के साथ करीब 30 फीट तक ऊंची लहरें उठती दिखाई दीं। जान बचाने के लिए कई लोग ऊंची मंजिलों पर चले गए। कुछ स्थानों पर लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए।

पहले भूकंप समझा गया था झटका

सुबह 8:37 बजे सीमा क्षेत्र में तेज कंपन महसूस होने के बाद शुरुआती तौर पर इसे भूकंप माना गया। USGS ने पहले इसकी तीव्रता 4.4 बताई थी। बाद की जांच में स्पष्ट हुआ कि पहाड़ के बड़े हिस्से के नदी में गिरने से जमीन में जोरदार कंपन पैदा हुआ था। इसकी तीव्रता भूकंप जैसी करीब 5.2 महसूस हुई।

चीन ने भी बढ़ाया बचाव अभियान

तिब्बत में 550 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है। करीब 22 घंटे तक मार्ग बाधित रहने के बाद चीनी बचाव दल ग्यिरोंग पोर्ट पहुंचा। 141 सदस्यीय शुरुआती टीम के साथ Mi-171 हेलिकॉप्टर भी भेजा गया है। बचाव दल मलबे और कीचड़ में लोगों की तलाश में जुट गया है।