वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन के जन्मदिन पर जुटे कांग्रेसजन, अरुण वोरा ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना
दुर्ग शहर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी के करीबी सहयोगी मदन जैन के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा लगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा स्वयं उनके निवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस परिवार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मदन जैन के स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की।
दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी के करीबी रहे मदन जैन के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर शुभकामनाएं देने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। इस खास मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी उनके घर पहुंचे और आत्मीय मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मदन जैन के लंबे सार्वजनिक जीवन और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, रिसर्च डिपार्टमेंट दुर्ग जिला कोऑर्डिनेटर परमजीत बोई, फत्ते सिंह भाटिया, अजय (गोलू) गुप्ता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (खेल विभाग) रमेश (पप्पू) श्रीवास्तव, दुर्ग जिला आरटीआई कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सुधीर चंदेल, विल्सन डिसूजा, पूर्व सभापति राजेश यादव, पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, पूर्व एल्डरमैन रत्ना नारामदेव, एनी पीटर और सुलोचना स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने मदन जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर सक्रिय और स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
suntimes 