:वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष बने विनय सेन, कैंप की नवीन को जिम्मेदारी भाजयुमो ने भिलाई जिले में की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति:

भिलाई जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिले भर में मंडल अध्यक्षों की नियुक्त कर दी है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन को बनाया गया है। अमित मिश्रा ने भिलाई जिला के लिए 8 मंडल अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की है।

:वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष बने विनय सेन, कैंप की नवीन को जिम्मेदारी भाजयुमो ने भिलाई जिले में की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति:

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के भिलाई जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिले भर में मंडल अध्यक्षों की नियुक्त कर दी है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन को बनाया गया है। अमित मिश्रा ने भिलाई जिला के लिए 8 मंडल अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की है।

जारी सूची के मुताबिक सुपेला मंडल का अध्यक्ष मनीष कुमार को बनाया गया है। इसी तरह कुम्हारी में डिकेश पटेल, पूरब मनोज मेश्राम, कैंप नवीन सिंह, खुर्सीपार सीएच प्रशांत, जामुल सोनू यादव और पश्चिम में ऋतुराज शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। अमित मिश्रा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करने के साथ ही इसके एक प्रति भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरिया, जिला प्रभारी भाजयुमो भिलाई मोरध्वज साहू और सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों को भेज दी है।

कई बड़े नेताओं के करीबियों को नहीं मिली जगह
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को जो सूची जारी है वो जिलाध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरिया के निर्देश पर तैयार की गई है। इस सूची में कई बड़े भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के करीबी और बेहतर काम करने वाले नाम को नहीं जोड़ा गया है। इस लिस्ट का किसी ने खुलकर तो विरोध नहीं किया, लेकिन सभी ने अपने अकाओं के पास अपनी बात जरूर रखी है।