'पांच साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाएंगे', सीतामढ़ी में बोले अमित शाह
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां वोटिंग से पहले अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई हैं। आज गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की रैली है। इसके अलावा सभी पार्टियों के तमाम बड़े नेता बिहार में मौजूद हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का प्रचार अभियान चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है, जिसके चलते सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई हैं। बिहार में आज गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की रैलियां है। इनके अलावा सभी पार्टियों के तमाम बड़े नेता बिहार में मौजूद हैं। सभी अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ हमलावर हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम बिहार चुनाव से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको दे रहे हैं, तो अपडेट के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ...
suntimes 