मार्चेंट नेवी ऑफिसर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार:मैट्रिमोनियल साइट से हुई जान पहचान, शादी का प्रलोभन देकर , फिर होटल में ले जाकर बनाए संबंध

दुर्ग पुलिस ने मार्चेंट नेवी ऑफिसर को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की से रिश्ते सिलसिले में बात की। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद ऑफिसर लड़की को लेकर दुर्ग के होटल सूर्या लेकर गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की ने शादी की बात कही तो वो मुकर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि दुर्ग जिले की रहने वाली एक युवती ने उनके यहां शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की का आरोप है कि ग्वालियर मध्य प्रदेश का रहने वाला मनीष शर्मा (36 साल) शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता आ रहा है। लड़की ने बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट से उनकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच शादी संबंध को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों लड़का लड़की एक दूसरे को फोन करने लगे। दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच 13 सितंबर 2022 को मनीष लड़की से मिलने दुर्ग आया। वो लड़की को साथ लेकर होटल सूर्या पहुंचा और अपने कमरे में ले गया। वहां उसने शादी का वादा किया और लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। तब से लेकर उसने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी के लिए हां नहीं भरी। जब लड़की को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई।