राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस : ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस : ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए राज्य और जिला स्तर पर आयोग संचालित हैं। बढ़ती हुई ऑनलाईन खरीददारी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ई-कॉमर्स संबंधी नियम भी बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों तथा ज़िम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दोषपूर्ण सामान, सेवा में कमी और अनुचित व्यापारिक कृत्यों के खिलाफ आवाज उठाना उपभोक्ता का अधिकार है। ग्राहकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक और सजग रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मशहूर फिल्म निर्देशक श्री श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्री बेनेगल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्याम बेनेगल भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज निर्देशकों में से एक थे, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज को सोचने पर मजबूर किया। श्याम बेनेगल जी की फिल्में न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम थीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों और यथार्थ को भी पर्दे पर बखूबी उतारती थी।

उन्होंने सिखाया कि फिल्में समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम भी हो सकती है। पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित श्री बेनेगल ने 8 बार नेशनल फिल्म अवार्ड अपने नाम किया और फिल्म इंडस्ट्री को अनेक प्रतिभावान कलाकार दिए।