15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, थाने में FIR दर्ज
22 अप्रैल की शाम से लापता गीतांजलि सिंह का नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को इनाम
शहर में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।
भिलाई। भिलाई निवासी 15 से 16 वर्ष की किशोरी गीतांजलि सिंह 22 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, गीतांजलि के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। पुलिस भी संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी गीतांजलि सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा। निम्न नंबर पर संपर्क करें : संपर्क करें:- 96911-97801, 700087-5597, 97703-22426.
suntimes 