20 वर्षीय युवक की गला घोंपकर हत्या.....पुरानी रंजिश को लेकर 5 लोगों लिप्त पाये गये, आरोपी गिरफ्तार

20 वर्षीय युवक की गला घोंपकर हत्या.....पुरानी रंजिश को लेकर 5 लोगों लिप्त पाये गये, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत मोहलई गांव में बीती रात एक 20 साल के युवक ओम प्रकाश की गला घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहू लुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल पिता स्व. लेखराम पटेल मोहलई गांव का रहने वाला है। वो पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। 5 नाबालिग आरोपी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनकी ओम प्रकाश से पुरानी रंजिश थी। रविवार को पांचो आरोपी मोहलई ओमप्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। 

वहां शराब के नशे उन्होंने ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे। वहां उनके बीच बात होने लगी। जब ओम प्रकाश नहीं माना तो उनके बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले की ओम प्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाता एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और उसके गले में घोंप दिया। 

चाकू लगने के बाद ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। यह देख पांच आरोपी वहां से भाग गए। ओम प्रकाश गले को दबाए हुए 100 मीटर तक दौड़ा और शादी स्थिल के बाहर ही गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। उसके दोस्तों ने गाड़ी की और उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के नरहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई में रहती है। वो मोहलई गया तो उसने एक लड़की को देखा। इसके बाद से वो उसके चक्कर में वहां अक्सर जाता था। लड़की को ये पसंद नहीं था। ओम प्रकाश इस बात को लेकर आरोपी को डांटा और ऐसा ना करने की बात कही। इसके बाद आरोपी नहीं माना और अपने दस्तों को लेकर वहां जाने लगा। लड़की को छेड़ने की बात को लेकर ओम प्रकाश आरोपियों को खोजने पंचशील नगर गया था। वहां इनके बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद एक दिन पहले भी दोनो पक्षों में काफी झगड़ा हुआ। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया।

दुर्ग पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो आदतन बदमाश हैं। वो आए दिन नशे में लोगों से मारपीट करते हैं। इन आरोपियों में एक आरोपी दुर्ग के एक बड़े गुंडा बदमाश और मर्डर के आरोप में जेल काट रहे आरोपी का भाई और एक भतीजा है। बताया जा रहा है कि पांचों ने प्लानिंग के साथ युवक की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना देर रात 12 से 1 बजे के बीच की है। जैसे ही सूचना मिली की मोहलई में मर्डर हुआ है, पूरी दुर्ग पुलिस अलर्ट हो गई। दुर्ग सीएसपी खुद रात में आए। इसके बाद एसीसीयू की टीम को बुलाया गया। पुलगांव, अंजोरा पुलिस को अलर्ट किया गया। दुर्ग कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर सभी ने पांचों आरोपियों को रात में ही उठा लिया था। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।