28 दिसंबर को तीन दिन के लिए मकर राशि में आएगा बुध, 30 को फिर धनु में लौटेगा

बुध के शुभ प्रभाव से धन, मान-सम्मान और वैभव भी मिलता है। ये ग्रह व्यापार, वाणिज्य, कॉमर्स, बैंकिंग, मोबाइल, नेटवर्किंग और कंप्यूटर से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करता है। बुध ग्रह मकर राशि में आ जाएगा। यहां सिर्फ तीन दिन रहकर 30 दिसंबर को फिर धनु में लौट आएगा। इसके बाद 6 फरवरी 2023 तक धनु राशि में ही रहेगा। आमतौर पर बुध ग्रह एक राशि में 21 दिनों तक रहता है। लेकिन इस महीने के आखिरी में धनु राशि में आने के बाद 38 दिनों तक रहेगा। इस बीच ये 21 दिनों तक वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। बुध के शुभ प्रभाव से धन, मान-सम्मान और वैभव भी मिलता है। ये ग्रह व्यापार, वाणिज्य, कॉमर्स, बैंकिंग, मोबाइल, नेटवर्किंग और कंप्यूटर से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करता है। सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध, राशि बदलकर मकर और धनु में रहेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक, ये ग्रह संवाद, संचार और बुद्धि का कारक ग्रह है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन करने से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता हो सकता है। इनके अलावा कर्क, कन्या और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन तीन राशि वालों को लेन-देन और निवेश में फायदा तो होगा लेकिन कुछ कम। वहीं, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। इन राशियों के लोगों को निवेश में धन हानि हो सकती है और लेन-देन की गड़बड़ी से नुकसान हो सकता है। देश-दुनिया पर असर बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा। बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा। कुछ देशों की करंसी मजबूत होगी। चाइना या कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं। अशुभ असर से बचने के लिए गणेश पूजा बुध के अशुभ असर से बचने के लिए गणेशजी की पूजा करने का विधान है। लेन-देन और निवेश में नुकसान से बचने के लिए बुधवार को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। गणेश जी को हरे फूल चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं। बुध ग्रह के अशुभ असर से बचने के लिए कांसे के बर्तन में मूंग भरकर दान करें। बुधवार को गाय को घास खिलाएं।

28 दिसंबर को तीन दिन के लिए मकर राशि में आएगा बुध, 30 को फिर धनु में लौटेगा
28 दिसंबर को तीन दिन के लिए मकर राशि में आएगा बुध, 30 को फिर धनु में लौटेगा

Files