4th सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे छत्तीसगढ़ के युवा मुक्केबाज़
छत्तीसगढ़ की टीम 5 अगस्त को रवाना, 13 बालक व 5 बालिकाएं करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़ के होनहार युवा मुक्केबाज़ 7 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने जा रही 4वीं सब-जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की 18 सदस्यीय टीम 5 अगस्त को रवाना होगी।
दुर्ग। ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में 7 से 13 अगस्त 2025 तक आयोजित होने जा रही 4वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य के बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 18 युवा मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम 5 अगस्त को रवाना होगी। टीम का चयन 11 से 13 जुलाई 2025 तक बिलासपुर में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के माध्यम से किया गया, जिसमें अपने-अपने भारवर्ग में विजयी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया।
बालक वर्ग में कुल 13 भार वर्गों में प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे:
- दीयाम खोपरागड़े (दुर्ग) – 30-33 किग्रा
- आयुष कुमार (बालोद) – 33-35 किग्रा
- आश्विन कुमार शाह (दुर्ग) – 35-37 किग्रा
- आर्यन चौहान (बिलासपुर) – 37-40 किग्रा
- गिरांश हिरवानी (दुर्ग) – 40-43 किग्रा
- जय जेनेद्र शर्मा (रायपुर) – 43-46 किग्रा
- अमन श्रीवास्तव (बिलासपुर) – 46-49 किग्रा
- नितेश कुमार साव (दुर्ग) – 49-52 किग्रा
- साकशय वासुदेव (रायपुर) – 52-55 किग्रा
- नमन कुमार साव (दुर्ग) – 55-58 किग्रा
- शेख सैफ (दुर्ग) – 58-61 किग्रा
- निर्भय चौधरी (दुर्ग) – 61-64 किग्रा
- वेदार्थ एस पिल्लै (रायपुर) – 70+ किग्रा
- बालिका वर्ग में 5 वर्गों में खिलाड़ी भाग लेंगी:
- इशिता टंडन (बालोद) – 35-37 किग्रा
- शताक्षि सिंह परिहार (बिलासपुर) – 37-40 किग्रा
- काव्या साहू (बालोद) – 40-43 किग्रा
- श्रेयासी शुक्ला (बिलासपुर) – 43-46 किग्रा
- योगिता मोगरे (बिलासपुर) – 46-49 किग्रा
कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं:
- प्रवीण ठाकुर (दुर्ग)
- सोनू ध्रुव (रायपुर)
- सौरभ पासवान (बिलासपुर)
- टामिन साहू (बालोद)
छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष आर. राजेन्द्रन स्वयं इस प्रतियोगिता में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में भाग लेंगे। टीम की सफलता की कामना करते हुए संघ के अध्यक्ष आर. राजेन्द्रन, चयन समिति चेयरमैन प्रदीप राय, अनुशासन समिति चेयरमैन वीरेंद्र यादव, महासचिव चूड़ामणि ठाकुर, वरिष्ठ बॉक्सर व कोच, राष्ट्रीय रेफरी/निर्णायक कुलदीप सोनकर, नंदू रामटेके सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
suntimes 