6.6 लाख की इस कार ने लिया पुराना बदला! WagonR को पटककर खुद बनी नंबर-1

मारुति सुजुकी की कारें आपस में ही मुकाबला करती है| मारुति की एक कार ने Wagonr से बदला लेते हुए नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है|

6.6 लाख की इस कार ने लिया पुराना बदला! WagonR को पटककर खुद बनी नंबर-1

Top 10 Car Sales: मई महीने में टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में 7 कारें अकेले मारुति सुजुकी की रही हैं| हालांकि कंपनी की कारें आपस में ही मुकाबला करती है| मारुति की एक कार ने Wagonr से बदला लेते हुए नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है| यह कार और कोई नहीं, बल्कि मारुति बलेनो है| Maruti Baleno कई महीनों से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी| हालांकि मार्च महीने में यह खिसकर चौथे पायदान पर पहुंच गई थी| इसके बाद अप्रैल में मारुति वैगनआर पहले और बलेनो तीसरे पायदान पर रही| लेकिन मई आते-आते तस्वीर पूरी तरह बदल गई|

मई महीने में मारुति बलेनो नंबर वन हो गई, जबकि मारुति वैगनआर को मजबूरन तीसरे पायदान पर पहुंचना पड़ा| बीते महीने मारुति सुजुकी बलेनो की 18,733 यूनिट्स की बिक्री हुई है| वहीं, दूसरे पायदान पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Swift) रही है, जिसकी 17,300 यूनिट्स बिकी हैं| जबकि मारुति वैगनआर की बीते महीने 16,300 यूनिट्स बिकी हैं| इस तरह मारुति बलेनो ने आखिरकार अपनी पॉजिशन वापस हासिल कर ली है|

कीमत और इंजन
आपको बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत 6.61 लाख रुपये से शुरू होती है और 9.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है| इसमें दिया गया 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन जेनरेट करता है 90 पीएस पावर और 113 एनएम टॉर्क| इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है| इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी से जोड़ा गया है| बेहतर माइलेज के लिए आईडल-स्टार्ट/स्टॉप टे​क्नोलॉजी भी दी गई है|

सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें (मई 2023)
1. मारुति बलेनो- 18,700 यूनिट्स बिकीं
2. मारुति स्विफ्ट- 17,300 यूनिट्स बिकीं
3. मारुति वैगनआर- 16,300 यूनिट्स बिकीं
4. हुंडई क्रेटा- 14,449 यूनिट्स बिकीं
5. टाटा नेक्सन- 14,423 यूनिट्स बिकीं
6. मारुति ब्रेज़ा- 13,398 यूनिट्स बिकीं
7. मारुति ईको- 12,800 यूनिट्स बिकीं
8. मारुति डिजायर- 11,300 यूनिट्स बिकीं
9. टाटा पंच- 11,100 यूनिट्स बिकीं
10. मारुति अर्टिगा- 10,500 यूनिट्स बिकीं