BJP प्रत्याशी और चरोदा मेयर को चुनाव आयोग का नोटिस:बिना अनुमति रैली और सभा आयोजित कर आचार संहिता का किया उल्लंघन

BJP प्रत्याशी और चरोदा मेयर को चुनाव आयोग का नोटिस:बिना अनुमति रैली और सभा आयोजित कर आचार संहिता का किया उल्लंघन

दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और भिलाई तीन चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। जिला निर्वाचन आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी किया है।

दरअसल विधानसभा चुनाव के चलते छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू है। निर्वाचन आयोग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले सभी लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले दुर्ग विधायक अरुण वोरा को नोटिस जारी किया गया था। एक पुरानी सभा के दौरान महापौर निर्मल कोसरे।

बिना अनुमति रैली और सभा का आयोजन किया

बीजेपी प्रत्याशी डोमन लाल और महापौर निर्मल कोसरे पर पर आरोप है कि अहिवारा विधानसभा क्रमांक 67 में बिना अनुमति रैली और सभा का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर विनय कुमार सोनी ने नोटिस में भी ऐसा ही लिखा है।

नोटिस जारी कर मांगा जवाब

आचार संहिता का उल्लंघन और शिकायत के बाद आयोग ने दोनों को नोटिस देकर 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब न देने पर उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर के मुताबिक भिलाई तीन चरोदा के मेयर निर्मल कोसरे पर आरोप है कि उन्होंने 16 अक्टूबर को भिलाई चरोदा में बिना अनुमति महिलाओं की सभा आयोजित की थी। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी कर 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।