आज आ सकती है छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट:सिंगल नाम तय; हो सकते हैं नए नाम; दिल्ली में CEC उपसमिति की बैठक में मुहर

दिल्ली में मंगलवार को हुई कांग्रेस CEC उपसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की बाकी बची 60 सीटों में नामों पर अंतिम मुहर लग गई है। संभावना है कि कांग्रेस आज अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है। दूसरी सूची में कांग्रेस 35 से 40 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। इसमें कई बड़े बदलाव भी दिख सकते हैं।
कई सीट पर नए नाम सामने आ रहे हैं तो कई सीटों पर कांग्रेस पुराने चेहरों पर ही दांव खेलने की तैयारी में हैं। कांग्रेस पार्टी इस बार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसलिए जिन विधायकों की रिपोर्ट खराब है उनके टिकट काटे जाएंगे, फिलहाल सिफारिश को कम और नेताओं की जमीनी हकीकत को ज्यादा अहमियत दी जा रही है।
इनको मिल सकता है टिकट
विधानसभा सीट | संभावित नाम |
जगदलपुर | मलकीत सिंह गैदू |
रायपुर दक्षिण | महंत रामसुंदर दास |
रायपुर पश्चिम | विकास उपाध्याय |
रायपुर ग्रामीण | पंकज शर्मा |
रायपुर उत्तर | अजीत कुकरेजा |
धरसीवां | अनीता योगेंद्र शर्मा/देवव्रत नायक |
अभनपुर | धनेंद्र साहू |
बिलाईगढ़ | कविता लहरे |
राजिम | अमितेश शुक्ल |
कुरूद | तारिणी चंद्राकर |
धमतरी | गुरुमुख सिंह होरा |
बसना | देवेंद्र बहादुर सिंह |
खल्लारी | द्वारिकाधीश यादव |
महासमुंद | रश्मि चंद्राकर |
भिलाई | देवेंद्र यादव |
दुर्ग शहर | अरुण वोरा |
बालोद | संगीता सिन्हा |
बिलासपुर | शैलेष पांडेय |
भरतपुर | गुलाब कमरो |
धरमजयगढ़ | लालजीत सिंह |
कोटा | अटल श्रीवास्तव |
बैकुंठपुर | अंबिका सिंहदेव |
राजनीति के बदले समीकरणों में कांग्रेस में रोज नए नाम जुड़ रहे हैं, कुछ कट रहे हैं। पार्टी उहापोह की स्थिति में है। कहा जा रहा है कि आलाकमान के सामने प्रदेश के बड़े नेता भिड़ तक चुके हैं।
- टिकट के दावेदार के रूप में गुरुमुख सिंह होरा को रामगोपाल अग्रवाल से टक्कर मिल सकती थी। लेकिन रामगोपाल ईडी से घिरे हुए हैं। साथ ही गुरुमुख सिंह होरा पिछला चुनाव सिर्फ 400 वोट से हारे थे। कई बार के विधायक रहे हैं। जिसके चलते वह मजबूत दावेदार हो सकते हैं।
- पिछली बार के निर्दलीय संपत अग्रवाल अब बीजेपी के कैंडिडेट है। पिछले चुनाव में देवेंद्र बहादुर सिंह को जीत मिली थी। लिहाजा देवेंद्र बहादुर को संपत अग्रवाल से कड़ी टक्कर मिल सकती है। दिल्ली रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा था कि, परफॉर्मेंस ही टिकट का आधार होगा। हमारा काम सुझाव देना है। हाईकमान तय करेगा कि नाम घोषित कब करना है। उन्होंने कहा कि, हर आदमी एक जैसा नहीं खेलता।