CAF जवान ने महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी
जांजगीर-चांपा में मेला ड्यूटी के दौरान रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने मेला ड्यूटी के दौरान महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में एक शर्मनाक वारदात उजागर हुई है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) का जवान इसहाक खलखो (37), जो सकरी बिलासपुर में दूसरी वाहिनी में पदस्थ है, ने महिला का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता ने शिवरीनारायण थाने में 31 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके मुताबिक, फरवरी माह में मेला ड्यूटी के दौरान आरोपी ने उसका गुप्त वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।
शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामला BNS की धारा 64(2) के तहत पंजीबद्ध किया। आरोपी के थाने में आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
suntimes 