IPL 2023 : मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, नहीं खेलेंगे टीम के अहम खिलाड़ी, टेंशन में रोहित
28 वर्षीय गेंदबाज को पूरी तरह से ठीक होने में उम्मीद से अधिक समय लगेगा और आशंका है कि वह आईपीएल 2023 के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी नहीं खेल पाएंगे। बुमराह 7 महीने से क्रिकेट से दूर हैं और अब उनके सीधे वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद है।

मुंबई। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के लिए एक चैंकाने वाली खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। शुरुआत में उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में वापसी करने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन, बीसीसीआई द्वारा घोषित वनडे टीम में उनका नाम नहीं है। उसके बाद यह अफवाह थी कि वह इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खेलेंगे।
28 वर्षीय गेंदबाज को पूरी तरह से ठीक होने में उम्मीद से अधिक समय लगेगा और आशंका है कि वह आईपीएल 2023 के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी नहीं खेल पाएंगे। बुमराह 7 महीने से क्रिकेट से दूर हैं और अब उनके सीधे वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद है।
जसप्रीत बुमराह के आईपीएल से वापसी करने की उम्मीद थी, लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें ठीक होने के लिए और समय की आवश्यकता हो सकती है। बुमराह आखिरी बार सितंबर 2022 में टीम इंडिया के लिए खेले थे और तब से पीठ की चोट का इलाज करा रहे हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने फिट सर्टिफिकेट नहीं दिया है। बुमराह अभी भी पूरी तरह से उबरते नहीं दिख रहे हैं। बीसीसीआई उनके साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। पिछली बार वह इतनी जल्दी में थे और उन्हें ट्वेंटी-20 विश्व कप से हटना पड़ा था।
मुंबई इंडियंस टीम - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड। देवल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, ऋतिक शोकिन, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, तिलक वर्मा, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मडवाल, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, जे रिचर्डसन, राघव गोयल
आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल
2 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वि. मुंबई इंडियंस, बैंगलोर - शाम 7.30 बजे से
8 अप्रैल - मुंबई इंडियंस वि. चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई - शाम 7.30 बजे से
11 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स वि. मुंबई इंडियंस, दिल्ली - शाम 7.30 बजे से
16 अप्रैल - मुंबई इंडियंस वि. कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई - दोपहर 3.30 बजे से
18 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद वि. मुंबई इंडियंस, हैदराबाद - शाम 7.30 बजे से
22 अप्रैल - मुंबई इंडियंस वि. पंजाब किंग्स, मुंबई - शाम 7.30 बजे से
25 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स वि. मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद - शाम 7.30 बजे से
30 अप्रैल- मुंबई इंडियंस वि. राजस्थान रॉयल्स, मुंबई - शाम 7.30 बजे से
3 मई - पंजाब किंग्स वि. मुंबई इंडियंस, मोहाली - शाम 7.30 बजे से
6 मई - चेन्नई सुपर किंग्स वि. मुंबई इंडियंस, चेन्नई - दोपहर 3.30 बजे से
9 मई - मुंबई इंडियंस वि. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई - शाम 7.30 बजे से
12 मई - मुंबई इंडियंस वि. गुजरात टाइटन्स, मुंबई - शाम 7.30 बजे से
16 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स वि. मुंबई इंडियंस लखनऊ, - शाम 7.30 बजे से
21 मई - मुंबई इंडियंस वि. सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई - दोपहर 3.30 बजे से