JEE Advanced 2023:जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट आज 5 बजे होगी जारी, 18 जून को आएगा रिजल्ट
जेईई एडवांस्ड परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट आज जारी होने वाली है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी गुवाहाटी यह शीट आज 09 जून, 2023 को शाम 5 बजे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिलीज करेगा। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपकी मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर यह शीट खुलकर सामने प्रदर्शित होगी। इस साल 1.95 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 44,000 लड़कियां शामिल हैं।
जेईई एडवांस्ड : खास तारीखें
आंसर की जारी : 11 जून
ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट : 12 जून, 2023
फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी : 18 जून, 2023
ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट
- ऑफिशियल वेबसाइट jeeadvanced.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आईआईटी जेईई रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसकी जांच करें और पेज डाउनलोड कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
suntimes 