मेडिकल ऑफिसर के 7 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी:लॉ ग्रेजुएट वालों के लिए सिविल जज बनने का मौका, DSSSB में आज से अप्लाई करें फॉर्म

मेडिकल ऑफिसर के 7 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी:लॉ ग्रेजुएट वालों के लिए सिविल जज बनने का मौका, DSSSB में आज से अप्लाई करें फॉर्म

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 खाली पदों पर भर्ती होगी। फॉर्म 21 अगस्त से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 है।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने टीजीटी, पीजीटी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से1800 से अधिक खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 17 अगस्त से शुरू होगी। 15 सितंबर 2023 आवेदन की आखिरी तारीख रहेगी।

बैंक नोट प्रेस, देवास ने सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 111 पदों पर वैकेंसी निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल I) की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2023 को शुरू होगी और 21 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी।

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की तरफ से राज्य में ग्रुप-ए (जूनियर ब्रांच) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म 18 अगस्त 2023 से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 है।