उम्दा चौक के पास तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत

हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पीछे से आई ट्रक की टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

उम्दा चौक के पास तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत

शहर के उम्दा चौक हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भिलाई। जानकारी के अनुसार, उम्दा चौक हाउसिंग बोर्ड के पास बाइक से दो युवक गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार निलेश कुर्रे संतुलन खो बैठा और ट्रक के चक्कों के नीचे आ गया।

हादसे में निलेश कुर्रे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।