एशिया में नंबर-1 अमीर बने Gautam Adani, एक ही दिन में 3.5 अरब डॉलर की छलांग, Mukesh Ambani को बड़ा नुकसान

एशिया में नंबर-1 अमीर बने Gautam Adani, एक ही दिन में 3.5 अरब डॉलर की छलांग, Mukesh Ambani को बड़ा नुकसान

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नए जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अब मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी नहीं है। उनकी जगह गौतम अड़ानी ने ले ली है। इसके सात ही मुकेश अंबानी की ग्लोबल रैंकिंग में भी गिरावट आई है।

एशिया के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नए जारी किए गए आंकड़ों में इस बार गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अड़ानी अब एशिया के सबसे अमीर आदमी है। जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतम अड़ानी की कुल संपत्ति बढ़कर अब 92.6 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर आदिमियों की सूची में 19 वें स्थान पर हैं।

अंबानी बनाम अडानी

इन आंकड़ों के जारी होन से पहले मुकेश अंबानी लंबे समय से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन अब उनकी कुल संपत्ति 90.8 बिलियन डॉलर है, और वे इस सूची में गौतम अड़ानी के ठीक बाद दूसरे नंबर पर काबिज है। इसके साथ ही दुनिया के 20 वें सबसे अमीर आदमी हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि इन दोनों की कुल संपत्ति में ज्यादा अंतर नहीं है।

नाम नेट वर्थ (बिलियन $) ग्लोबल रैंक इस साल बदलाव एक दिन का बदलाव

Gautam Adani 92.6 19 +8.1 बिलियन $ +3.56 बिलियन $

Mukesh Ambani 90.8 20 -16.9 बिलियन $ +76.7 मिलियन $

Adani vs Ambani - (2026)

क्यों आई अडानी की संपत्ति में तेजी

अड़ानी समूह के शेयर इस साल बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद अडानी समूह के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इस उछाल के कारण अडानी की संपत्ति में महज एक दिन में लगभग 3.56 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। इस बढ़त के चलते उनकी संपत्ति में 8.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। दुसरी तरफ अंबानी की कुल संपत्ति में इसी पीरियड के दौरान 16.9 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इसका मु्ख्य कारण रिलायंस इंडसट्रीज का मिला-जुला बाजार प्रदर्शन है।

हालांकि अंबानी की संपत्ति में भी 76.7 मिलियन डॉलर की मामूली बढ़त देखने को मिली, हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयर दिन के अंत में लगभग स्थिर ही रहे। शेयरों की कीमतों में आए इस विपरीत बदलाव ने रैंकिंग में फेरबदल करने में अहम भूमिका निभाई।

वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति में बदलाव

वैश्विक स्तर पर इस सूची में दुनिया के कई सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अंबानी सहित दुनिया के 20 प्रमुख अरबपतियों में से 7 की संपत्ति में गिरावट आई है। इस सूची के मुताबिक सबस ज्यादा नुकसान बर्नार्ड अरनॉल्ट को हुआ है। उनकी संपत्ति में 44 बिलियन डॉलर की कमी आई है। इनके अलावा स्टीव बाल्मर, लैरी एलिसन, बिल गेट्स, वॉरेन बफे, अमानसियो ओर्टेगा और मुकेश अंबानी शामिल हैं।

अब कौन है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति?

एलन मस्क 656 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ वैश्विक रैंकिंग में अपना दबदबा बनाए हुए हैं, उनके बाद 286 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी पेज दूसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 नामों में जेफ बेजोस, सर्गेई ब्रिन, मार्क जकरबर्ग, लैरी एलिसन, माइकल डेल, जेन्सेन हुआंग, बर्नार्ड अरनॉल्ट और जिम वाल्टन शामिल हैं।