खारुन नदी के किनारे जुआ खेलते 08 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 18870 रूपये जप्त

बेमेतरा। दिनांक 16.06.2024 को सायबर सेल बेमेतरा एवं पुलिस चौकी कंडरका की संयुक्त टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेरला कला के खारून नदी के पास में कुछ व्यक्तियो के द्वारा रूपये पैसे की दाव लगाकर ताश पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।
मुखबीर सूचना से वरिष्ट अधिकारी पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अति०पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला तेजराम पटेल, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की को अवगत कराकर चौकी स्टाफ एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम रवाना होकर ग्राम बेरलाकला खारून नदी के पास जाकर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया।
कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर जुआडियान 01. अरूण कुमार साहू पिता पुनु राम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन बाना थाना उरला जिला रायपुर 02. समद खान पिता जुबैर खान उम्र 25 वर्ष साकिन बेरलाकला, चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा 03. जितेन्द्र निषाद पिता बिशेषर निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन आमदी थाना अभनपुर जिला रायपुर हाल साकिन कारा थाना उरला जिला रायपुर, 04 ललित कुमार साहू पिता नेहरू लाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन उरला थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग, 05 ठाकुर राम निषाद पिता अवध निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन बेरलाकला, चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा, 06 फिरोज खान पिता सैय्यद अख्तर उम्र 45 वर्ष साकिन संजय नगर रायपुर थाना टीकरापारा जिला रायपुर, 07 राजकुमार निषाद पिता दुकलहा निषाद उम्र 30 वर्ष साकिन कारा थाना उरला जिला रायपुर, 08 खिलेश निषाद पिता बोधी राम निषाद उम्र 33 वर्ष साकिन बेरलाकला, चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिनके फड़ एवं पास से कुल नगदी रकम 18870 रूपये एवं 52 पत्ती ताश मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त आरोपीगण का कृत्य धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर अपराध क्रमांक 204/24 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में सायबर सेल व चौकी प्रभारी कंडरका मयंक मिश्रा, सउनि तुलाराम देशमुख, प्र.आर. लोकेश राजपूत, विनोद पात्रे, आरक्षक इंद्रजीत पांण्डेय, संजय पाटिल, मोतीलाल जायसवाल, सौरभ सिंह, राजेश ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाम आरोपीगण- 01. अरूण कुमार साहू पिता पुनु राम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन बाना थाना उरला जिला रायपुर,
02. समद खान पिता जुबैर खान उम्र 25 वर्ष साकिन बेरलाकला, चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा,
03. जितेन्द्र निषाद पिता विशेषर निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन आमदी थाना अभनपुर जिला रायपुर हाल साकिन कारा थाना उरला जिला रायपुर,
04 ललित कुमार साहू पिता नेहरू लाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन उरला थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग,
05 ठाकुर राम निषाद पिता अवध निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन बेरलाकला, चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा,
06 फिरोज खान पिता सैय्यद अख्तर उम्र 45 वर्ष साकिन संजय नगर रायपुर थाना टीकरापारा जिला रायपुर,
07 राजकुमार निषाद पिता दुकलहा निषाद उम्र 30 वर्ष साकिन कारा थाना उरला जिला रायपुर,
08 खिलेश निषाद पिता बोधी राम निषाद उम्र 33 वर्ष साकिन बेरलाकला, चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा